Bihar News: इंजीनियर की पत्नी और चार वर्षीय बेटा लापता, दिल्ली से फोन कर 5 लाख रुपये मांगी गयी फिरौती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jan 2022 11:03 AM
Bihar News: नटराज झा का यह भी कहना है कि दिल्ली से किसी ने कॉल कर पांच लाख की फिरौती मांगी और नहीं देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी है.
पटना के जक्कनपुर थाने के पोस्टल पार्क इलाके में रहने वाले कंप्यूटर इंजीनियर नटराज झा की पत्नी सोनी झा और चार वर्षीय बेटा तीन जनवरी से लापता हैं. उनके गायब हुए 10 दिन हो गये, लेकिन उनकी बरामदगी नहीं हो पायी है. इस संबंध में नटराज झा ने जक्कनपुर थाने में अगवा किये जाने की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करा दिया है. नटराज झा का यह भी कहना है कि दिल्ली से किसी ने कॉल कर पांच लाख की फिरौती मांगी और नहीं देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी है.
बताया जाता है कि महिला तीन जनवरी को विग्रहपुर स्थित अपने बाबू श्रृंगार दुकान के लिए बेटे के साथ गयी थी. लेकिन फिर वह घर वापस नहीं लौटी. इसके बाद नटराज झा ने मामले की जानकारी जक्कनपुर थाना पुलिस को दी. जक्कनपुर के थानाध्यक्ष सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. अभी तक जो जानकारी मिली है, उससे यह पता चला कि वह अपनी मर्जी से किसी परिचित के साथ दिल्ली गयी हैं.
पटना. महिला थाने में दुष्कर्म का एक और झूठा मामला सामने आया है. इस बार एक महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का झूठा आरोप फेरीवाले व उसके बेटे पर लगाया है. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस फेरीवाले और उसके नाबालिग बेटे को पकड़ कर थाने ले आयी. दरअसल राजाबाजार स्थित एक मकान के बाहर एक व्यक्ति अपने बेटे के साथ फेरी का सामान बेचता है. उससे वह अपने और परिवार का भरन पोषण करता है.
जिस मकान के आगे दुकान लगाता था उसी मकान के बाहर एक नल लगा था, जिसमें से रोज पानी लेता था, लेकिन एक दिन पाइप टूट गया और नल से पानी आना बंद हो गया. इसके बाद फेरी वाला मकान के अंदर कैंपस में लगे नल से पानी लेने लगा, लेकिन यह बात मकान में रहने वाली महिला को नागवार गुजरा. महिला के साथ चार साल की उसकी बेटी भी रहती थी.
शुक्रवार को महिला ने फोन कर महिला थाने की पुलिस को कहा कि एक शख्स व उसका बेटा मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है. जल्दी आइए मैडम. यह सुन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. बाहर दुकान पर बैठे बाप-बेटे को पकड़ कर थाने ले आयी. पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो मामला कुछ और ही निकला. जांच में पुलिस को पता चला कि महिला को एक फेरीवाले का घर में घुस कर पानी लेना अच्छा नहीं लगता था, जिसके कारण वह अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का झूठा आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










