PHOTOS: बिहार के भागलपुर की दुर्गा प्रतिमाओं का करें दर्शन, भक्तों के लिए खुल गये मंदिर के पट

Updated:
विज्ञापन

Durga Puja 2022: नवरात्रि 2022 के दौरान भागलपुर में दुर्गा माता की प्रतिमाएं कई जगहों पर स्थापित की गयी हैं. भागलपुर में दुर्गा पूजा का उमंग कुछ विशेष देखने को मिलता है. शहर में कई जगहों पर पंडाल सजाए जाते हैं. माता का दर्शन- पूजन करने अब श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है.

विज्ञापन
undefined

कालीबाड़ी में सप्तमी को केला के थंब को केला बहू के रूप में गंगा स्नान कराया गया. इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा के बगल में केला बहू स्थापित की गयी. मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई. इसी दौरान माता का मुख्य घट स्थापित किया गया. काली बाड़ी में लगभग 1000 हांडी भोग का वितरण हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

भागलपुर में दुर्गा पूजा की धूम है. महाष्टमी पर सोमवार को माता की खोंइछा भराई, संधि पूजन व निशा पूजन होगा. शहर के विभिन्न दुर्गास्थानों मारवाड़ी पाठशाला, लाजपत पार्क दुर्गा स्थान, महाशय ड्योढ़ी, मंदरोजा, बड़ी खंजरपुर, बरारी, मिरजान हाट, आदमपुर में सप्तमी पूजा के बाद पूजन के लिए पट खोल दिया गया.

undefined

लहरी टोला, परबत्ती, उर्दू बाजार, दुर्गाबाड़ी, कालीबाड़ी, नाथनगर, कंपनीबाग, मुंदीचक गढ़ैया, गुड़हट्टा आदि स्थानों में भी पूजन के लिए पट खोल दिये गये हैं.

undefined

मंदीचक गढ़ैया में रविवार को प्रात: प्राण-प्रतिष्ठा पूजन हुआ. आदमपुर चौक स्थित दुर्गा स्थान पर सप्तमी पर प्रात: सात बजे प्राण-प्रतिष्ठा पूजन हुआ. इसके बाद से ही श्रद्धालुओं के लिए माता का पट खोल दिया गया.

undefined

मारवाड़ी पाठशाला परिसर में रविवार को प्रात: प्राण-प्रतिष्ठा पूजा बांग्ला विधि-विधान से कराया गया.मारवाड़ी पाठशाला परिसर में जुबक संघ की ओर से सोमवार को प्रात: अष्टमी पूजा की गयी. ढाई बजे भोग लगा और अब रात्रि 12 बजे संधि पूजन होगा.

undefined

शारदीय नवरात्र में सातवीं पूजा पर रविवार को शहर के सभी दुर्गा स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित कर दी गयी और मां दुर्गा के पूजन के लिए पूजा पंडाल का पट खोल दिया गया.

undefined

शहर के प्रसिद्ध लापजत पार्क में दुर्गा का दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. माता की प्रतिमा देखने दूर-दराज से लोग आ रहे हैं.

undefined

आदमपुर चौक स्थित दुर्गा स्थान पर सप्तमी पर प्रात: सात बजे प्राण-प्रतिष्ठा पूजन हुआ. इसके बाद से ही श्रद्धालुओं के लिए माता का पट खोल दिया गया. अष्टमी पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन