ePaper

ओडिशा ट्रेन हादसा: बिहार के लापता 13 लोगों के परिजनों का हुआ DNA टेस्ट, अब तक 51 की मौत, 42 घायल

Updated at : 09 Jun 2023 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा ट्रेन हादसा: बिहार के लापता 13 लोगों के परिजनों का हुआ DNA टेस्ट, अब तक 51 की मौत, 42 घायल

आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालासोर रेल दुर्घटना में बिहार के 51 यात्रियों के मृत्यु की सूचना है. वहीं घायल यात्रियों की संख्या 42 है. 19 यात्री अब भी लापता हैं. अब तक 92 यात्रियों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया है.

विज्ञापन

ओडिशा में हुए रेल हादसे में गुरुवार की देर शाम तक 51 यात्रियों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है. वहीं, लापता लोगों की पहचान करने के लिए 13 परिजनों का डीएनए टेस्ट हुआ है. आपदा प्रबंधन विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ओडिशा में मौजूद विभाग के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पीड़ित लोगों की परेशानियों को दूर कर रहे हैं. टीम ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और मृतकों के परिवारों की मदद की. जिन्हें मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं मिला है, मृतक के आधार, परिजन से मोबाइल नंबर प्राप्त कर पदाधिकारी को भेजा गया है.

अब तक 51 लोगों की मौत की हुई पुष्टि

आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालासोर के रेल दुर्घटना में बिहार के 51 यात्रियों के मृत्यु की सूचना है. मुजफ्फरपुर नौ, मधुबनी सात, भागलपुर सात, पूर्वी चंपारण पांच, पूर्णिया, दो पश्चिम चंपारण तीन,नवादा दो, दरभंगा दो, जमुई दो, समस्तीपुर तीन, बांका एक, बेगूसराय एक, गया एक, खगड़िया तीन, सहरसा एक, सीतामढ़ी एक एवं मुंगेर एक यात्री की मौत हुई है.

42 यात्री घायल

अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार बिहार के घायल यात्रियों की संख्या 42 है, जिनमें मुजफ्फरपुर के 15, पूर्वी चंपारण के चार, बेगूसराय के दो, मुंगेर के एक, समस्तीपुर के एक, भागलपुर के एक, नवादा के दो, कैमूर के एक, मधुबनी के एक, खगड़िया के दो, अररिया के दो, पूर्णिया के एक, बांका के एक, सीतामढ़ी के एक (कुल 35 ) और बाकी सात घायलों का पूर्ण पता एवं विवरण प्राप्त किया जा रहा है. घायलों का इलाज ओडिसा के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है.

Also Read: बिहार: शादी के अगले दिन हुआ दूल्हे का मर्डर, जिसने मरवाया एक सप्ताह बाद उसकी भी हत्या, जानें पूरी बात
19 लापता

वहीं, अब तक बिहार के 19 यात्रियों के लापता की सूचना है, जिनमें मधुबनी के चार. सीतामढ़ी के एक, बेगूसराय के एक, दरभंगा के दो, समस्तीपुर के दो, पूर्वी चंपारण के दो, मुजफ्फरपुर के दो, पटना के एक, गया के एक, पूर्णिया के एक, शेखपुरा के एक एवं सीवान के एक व्यक्ति हैं. दूसरी ओर, अब तक 92 यात्रियों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया है, जिनमें 66 यात्रियों को दो बसों द्वारा बालासोर से बिहार लाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन