ePaper

दिघरा कांड : झूठ निकला डकैती और अपहरण का आरोप, प्रेमी संग भागी थी किशोरी

Updated at : 11 Sep 2020 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
दिघरा कांड : झूठ निकला डकैती और अपहरण का आरोप, प्रेमी संग भागी थी किशोरी

सदर थाना के दिघरा रामपुर साह से जिस किशोरी की डकैती के दौरान अपहरण का दावा उसके पिता ने किया था, वह दो सितंबर को ही अपने प्रेमी दीपक साह के साथ फरार हो गयी थी. दिल्ली पहुंच कर दोनों ने शादी कर ली थी. पुलिस के समक्ष किशोरी ने पूछताछ मेें यह खुलासा किया है. पुलिस की पूछताछ में डकैती और अपहरण की बात झूठ निकली.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थाना के दिघरा रामपुर साह से जिस किशोरी की डकैती के दौरान अपहरण का दावा उसके पिता ने िकया था, वह दो सितंबर को ही अपने प्रेमी दीपक साह के साथ फरार हो गयी थी. दिल्ली पहुंच कर दोनों ने शादी कर ली थी. पुलिस के समक्ष किशोरी ने पूछताछ मेें यह खुलासा किया है. पुलिस की पूछताछ में डकैती और अपहरण की बात झूठ निकली.

किशोरी ने अपने अपहरण की बात से साफ इनकार कर दिया है. देर शाम कोर्ट में किशोरी का धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया गया. एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि दिघरा में डकैती नहीं हुई थी. अनुसंधान के क्रम में किशोरी के एक रिश्तेदार ने खुलासा किया था कि उसके गायब होने पर परिजनों ने दो सितंबर की रात स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक खाक छानी थी. उसके फरार हो जाने पर किशोरी के पिता ने अगले दिन डकैती का झूठा केस दर्ज कराया था.

एफएसएल को भी जांच के दौरान किसी भी बाहरी के फिंगरप्रिंट नहीं मिले थे. इस केस की डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे. छानबीन में जानकारी मिली कि दोनों उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं. दिल्ली पुलिस की मदद से विशेष पुलिस टीम ने बुधवार की देर शाम ही दोनों को बरामद कर लिया.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन