बिहार के किसी थाने में अब दो दिनों तक नहीं हुई गिरफ्तारी तो थानेदार देंगे स्पष्टीकरण, डीजीपी ने कसी नकेल

बिहार के जिन थानों में पिछले दो दिनों में किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उनसे शोकॉज किया जायेगा. इसका कारण पूछा जायेगा कि आखिर किस कारण से इनके थाना क्षेत्र में किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई.
पटना. बिहार के जिन थानों में पिछले दो दिनों में किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उनसे शोकॉज किया जायेगा. इसका कारण पूछा जायेगा कि आखिर किस कारण से इनके थाना क्षेत्र में किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई. मंगलवार को विधि-व्यवस्था की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में डीजीपी एसके सिंघल ने सभी रेंज के आइजी एवं डीआइजी समेत तमाम एसपी को निर्देश दिया.
पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में आयोजित इस बैठक में सभी आला पुलिस अधिकारियों के अलावा जिला एवं रेंज स्तरीय अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए थे. डीजीपी ने सभी वरीय अधिकारियों से कहा कि मानवीय पक्ष को ध्यान में रखते हुए अपने जूनियर पदाधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार करें.
पुलिस महकमा में उपलब्ध मानव संसाधन को प्रेरित करते हुए टीमवर्क के तौर पर काम करें. ताकि यह प्रभावी तरीके से काम कर सके. जिन जिलों में गिरफ्तारी कम हुई है, उन्हें इसे जल्द बढाने औऱ स्थिति को जल्द बेहतर बनाने का निर्देश दिया डीजीपी ने राज्य में जल्द डायल 112 को शुरू करने के लिए व्यापक स्तर पर पहल करने को कहा. अपेक्षित परिणाम के लिए राज्य स्तर पर समेकित और संगठित प्रयास करने की जरूरत है.
जिलों में लंबित मामलों और इनके निपटारे के लिए गहन समीक्षा करने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया. अनुसंधानकर्ताओं की कमी को दूर करने के लिए सेवानिवृत्त जमादार और दारोगा को संविदा पर बहाल करने को कहा. इस मौके पर एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने सभी जिलों को अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द तेज करने करने को कहा. एडीजी (सीआइडी) जितेंद्र कुमार ने सभी डीआइजी और आइजी को अपराध से जुड़े आंकड़ों को अपलोड करने औऱ इनकी मॉनीटरिंग करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




