Bihar Crime: अलग-अलग बंद बोरे में मिले युवक-युवती के शव, ऑनर किलिंग की आशंका

Updated:
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि दोनों युवक युवती आपस में प्रेमी- प्रेमिका रहे होंगे और आपत्तिजनक स्थित में देख दोनों की हत्या कर शव को इस सुनसान स्थान में ठिकाने लगा दिया गया है. पुलिस ऑनर किलिंग सहित तमाम बिंदुओं पर गहन छानबीन के साथ युवक-युवती की पहचान में जुटी है.

विज्ञापन

पटना के बख्तियारपुर फोरलेन पर सालिमपुर थाना क्षेत्र के तेलमर मोड़ के समीप से पुलिस ने दो अलग-अलग बोरियों में बंद अज्ञात युवक व युवती का शव बरामद किया है. लाश देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की कहीं और ही हत्या कर शव को यहां लाकर रख दिया गया है. प्रथम दृष्ट्या में पुलिस इसे ऑनर किलिंग का मामला मान रही है, हालांकि तमाम बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को दिखा शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह टहलने वाले लोगों ने दो बोरी को फोरलेन पर तेलमर मोड़ के पास स्थित खंधे में फेंका हुआ देखा. बोरी के आसपास चील-कौवे मंडरा रहे थे. संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बोरियों को अपने कब्जे में ले लिया. बोरी को खोलने पर दोनों से एक युवक व युवती का शव बरामद हुआ.

पुलिस मामले की कर रही जांच

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र लगभग 18 वर्ष के करीब है और वह कुर्ती व सलवार पहने हुए थी. वहीं युवक महज काले रंग का जंघिया पहने हुए था. उसकी उम्र 25 वर्ष के करीब बतायी जाती है. पुलिस का मानना है कि दोनों युवक युवती आपस में प्रेमी- प्रेमिका रहे होंगे और आपत्तिजनक स्थित में देख दोनों की हत्या कर शव को इस सुनसान स्थान में ठिकाने लगा दिया गया है. पुलिस ऑनर किलिंग सहित तमाम बिंदुओं पर गहन छानबीन के साथ युवक-युवती की पहचान में जुटी है.

Also Read: Bihar News: लखनऊ के खाद व्यवसायी को पटना के फ्लैट में रखा था बंधक बना कर, छठे तल्ले से गिर कर हुई मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन