Darbhanga News: बांध बस्ती गांव में महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या

Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:मब्बी थाना क्षेत्र के बांध बस्ती गांव में मंगलवार की रात 35 वर्षीया फूलो देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. पति शिवकुमार साह पर हत्या का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. मब्बी थाना क्षेत्र के बांध बस्ती गांव में मंगलवार की रात 35 वर्षीया फूलो देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. पति शिवकुमार साह पर हत्या का आरोप लगाया गया है. पति शिवकुमार साह बोरा खरीद-बिक्री का काम करता था. कुछ समय से उसका व्यापार मंदा चल रहा था. इससे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी थी. व्यापार चलाने व घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए फूलो ने एक चिटफंड कंपनी से कर्ज लिया था. समय पर किस्त की राशि जमा नहीं हो पाने के कारण महिला पर कंपनी का लगातार दबाव बढ़ा रही थी. किस्त का पैसा जमा कराने को लेकर फूलो अपने पति पर दबाव बनाती थी. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात कही जा रही है. घटना वाली रात भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई. मृतका की मां ने बताया कि सुबह उसकी मौत की सूचना मिली. पहुंची तो देखा कि पुत्री के गले पर चाकू के गहरे निशान थे. मृतका की चार छोटी-छोटी पुत्रियां है. घटना की सूचना मिलते ही मब्बी थाना की पुलिस पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दी. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची. पुलिस ने खून लगा चाकू बरामद कर ली है. आरोपित पति शिवकुमार साह फरार है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन