दुर्गा पूजा में पंडालों तक पहुंचने पर दिखेगी साफ-सफाई, दरभंगा में दो पालियों में जुटे नगर निगम के कर्मचारी
दरभंगा में दुर्गा पूजा 2026 के लिए नगर निगम दो पालियों में विशेष सफाई अभियान चला रहा है. श्रद्धालुओं को स्वच्छ माहौल देने के लिए पंडालों और मंदिरों के आसपास की जा रही है विशेष व्यवस्था.
Durga Puja 2026: दरभंगा. शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने में नगर निगम प्रशासन जुटा है. श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिमा स्थलों, मंदिर परिसरों, पूजा पंडालों और मुख्य सड़कों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. नगर आयुक्त गरिमा लोहिया के निर्देश पर तीनों जोन के प्रभारी की देखरेख में सफाई कर्मी दो पालियों में काम कर रहे हैं. सड़कों पर झाड़ू लगाने और कचरा उठाने के साथ चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव तथा सफेद लाइनिंग भी की जा रही है.
मंदिरों और पूजा पंडालों के आसपास विशेष सफाई
दुर्गा पूजा को देखते हुए शहर के प्रतिमा स्थलों, मंदिर परिसरों और पूजा पंडालों के आसपास सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सफाई कर्मी निर्धारित समय पर पहुंचकर सड़कों और परिसर की सफाई कर रहे हैं. भगत सिंह चौक सहित प्रमुख पूजा स्थलों के आसपास भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो.
चूना-ब्लीचिंग के छिड़काव से बेहतर दिखेंगी सड़कें
सफाई अभियान के तहत कचरे का उठाव करने और झाड़ू लगाने के अलावा चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव किया जा रहा है. मंदिरों के मुख्य द्वार और सड़कों के किनारे सफेद लाइनिंग भी की जा रही है. इससे पूजा स्थलों के आसपास साफ-सुथरा माहौल बनाने के साथ व्यवस्था को बेहतर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है.
तीनों जोन के प्रभारी कर रहे निगरानी
नगर आयुक्त गरिमा लोहिया के निर्देश पर तीनों जोन के प्रभारी सफाई कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. वार्ड जमादार सफाई मजदूरों के साथ अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर काम करा रहे हैं. प्रतिमा स्थलों की सफाई के बाद वार्डों की गलियों, मोहल्लों, मंदिर परिसरों और मुख्य सड़कों पर भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है.
दुर्गा पूजा से छठ तक दो पालियों में सफाई
नगर निगम प्रशासन ने दुर्गा पूजा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए अगले आदेश तक दो पालियों में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है. इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में स्वच्छता बनाए रखना और श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है. निगमकर्मियों को निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.
ये भी पढ़ें: नेपाल में फिर से अचानक आई बाढ़ से गंडक नदी में बढ़ सकता है पानी, बिहार और यूपी के लिए विशेष अलर्ट जारी
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
