सिंहवाड़ा के बिरौल गांव में अगलगी, तीन परिवारों को विधायक ने दी सहायता

Updated:
विज्ञापन

चेक देते विधायक मुरारी मोहन झा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के बिरौल गांव में अगलगी से तीन परिवार बेघर हो गए। विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने पहुंचकर सरकारी सहायता और राहत सामग्री प्रदान की।

विज्ञापन

दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखंड की कलिंगाव पंचायत के बिरौल गांव स्थित वार्ड संख्या 12 में भीषण अगलगी से तीन गरीब परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक डॉ मुरारी मोहन झा पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. उन्होंने प्रभावित परिवारों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें सहायता प्रदान की.

विज्ञापन

सुबह पांच बजे लगी आग, घर का सामान जलकर राख

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे अचानक लगी आग में फूल कुमारी, संतोलिया देवी और गुड़िया देवी के घर पूरी तरह जल गये. अगलगी में अनाज, कपड़े, बर्तन समेत घरों में रखी सभी आवश्यक वस्तुएं नष्ट हो गयीं. आग से तीनों परिवारों को काफी नुकसान हुआ.

विधायक ने बांटी सरकारी सहायता और राहत सामग्री

विधायक डॉ मुरारी मोहन झा ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया. उन्होंने सरकारी सहायता राशि, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी राहत सामग्री वितरित की. साथ ही भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

मौके पर सिंहवाड़ा के अंचल अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता अजित झा, पूर्व सरपंच मनोज झा, सिकंदर दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें

लनामिवि पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 20 नवंबर से, चार जिलों में सात केंद्र निर्धारित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन