Darbhanga News: नहर किनारे शौच के लिए गये बच्चे पर वज्रपात, मौत

Updated at : 15 Sep 2024 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: नहर किनारे शौच के लिए गये बच्चे पर वज्रपात, मौत

Darbhanga News: प्रखंड के नयागांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ठनका गिरने से संतोष सदाय के आठ वर्षीय पुत्र अंजीत कुमार सदाय की मौत हो गई.

विज्ञापन

Darbhanga News: केवटी. प्रखंड के नयागांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ठनका गिरने से संतोष सदाय के आठ वर्षीय पुत्र अंजीत कुमार सदाय की मौत हो गई. इससे गांव में मातम पसर गया. बताया जाता है कि अंजीत गांव में ही नहर पर शौच के लिए गया था, इसी दौरान ठनका गिरने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जानकारी मिलते ही परिजन नहर पर पहुंचे. रैयाम पुलिस को खबर दी गई. रैयाम पुलिस दल-बल के साथ स्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार, अंजीत अपने दोस्तों के साथ नहर पर शौच के लिए गया था. इसी दौरान ठनका गिरा जिससे उसकी मौत वहीं हो गई. वहीं उसके दोस्त बाल-बाल बच गये. इस घटना से परिवार में मातम छा गया है. मृतक की मां चन्द्रकला देवी के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है. सांत्वना देने पहुंच रहे लोग भी मां के चीत्कार से अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे. मृतक अंजीत दो भाई में छोटा था. इधर, जानकारी मिलते ही प्रमुख जीवछी देवी, अशोक पासवान, दीपक कुमार यादव आदि शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे. सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन