दरभंगा के जाले में पारंपरिक तरीके से मना भैयादूज, बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की
मूसल से गोधन कूटती युवती व महिलाएं. | Prabhat Khabar Network
दरभंगा के जाले में भैयादूज पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना कर रक्षासूत्र बांधा.
दरभंगा: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भैयादूज पर्व बुधवार को जाले प्रखंड क्षेत्र में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की.
बहनों ने सामूहिक रूप से सार्वजनिक स्थलों पर गाय के गोबर से यमराज की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की. इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से मूसल से यमराज को कूटने की रस्म निभाई. मान्यता है कि इस परंपरा के पालन से भाइयों पर आने वाले संकट और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है तथा उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है. इस दौरान बहनों ने पारंपरिक लोकगीत भी गाए.
भाइयों को बांधा रक्षासूत्र, खिलाई बजरी और मिठाई
पूजा के बाद बहनों ने अपने घरों के आंगन में रंगोली बनायी. इसके बाद भाइयों को टीका लगाकर रक्षासूत्र बांधा. भाइयों को वज्र की तरह कठोर बनाने की मान्यता के तहत बजरी खिलायी और फिर मिठाई दी.
वहीं, भाइयों ने भी बहनों के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें उपहार भेंट किये.
यह भी पढ़ें
शाहपुर चक्का में काली पूजा पर झिझिया नृत्य की धूम, विजेता को मिली साइकिल
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए