दरभंगा के घनश्यामपुर में अंधेरे में मतदान, मोबाइल की टॉर्च जलाकर कतार में खड़े रहे वोटर

Updated:
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर मोबाइल की टॉर्च जलाकर कतार में खड़े मतदाता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के घनश्यामपुर में मतदान केंद्र पर अव्यवस्था का आरोप. शाम ढलने के बाद मोबाइल टॉर्च की रोशनी में वोटरों को कतार में लगना पड़ा. कांग्रेस ने प्रशासन पर सवाल उठाए.

विज्ञापन

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर में बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर अव्यवस्था का आरोप लगा है. शाम ढलने के बाद पर्याप्त रोशनी नहीं होने से मतदाताओं को मोबाइल की टॉर्च जलाकर कतार में खड़े रहना पड़ा. इस संबंध में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट दिलीप कुमार झा ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाये.

विज्ञापन

रोशनी के साथ बुनियादी सुविधाओं की कमी का आरोप

कांग्रेस के पोलिंग एजेंट दिलीप कुमार झा ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र पर पेयजल, छाया और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव रहा. उनके अनुसार, शाम करीब साढ़े छह बजे तक लगभग 200 मतदाता कतार में खड़े थे.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतदान कर्मियों और पोलिंग एजेंटों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गयी थी. शाम के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण मतदाताओं को मोबाइल की टॉर्च जलाकर कतार में खड़ा रहना पड़ा.

डीएम से शिकायत का दावा, तीन मतदान केंद्र बनाने की मांग

दिलीप कुमार झा ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को फोन कर व्यवस्था से संबंधित शिकायत की. उन्होंने भविष्य में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घनश्यामपुर में कम से कम तीन मतदान केंद्र बनाये जाने की मांग की, ताकि मतदाताओं को लंबी कतारों और असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन