दरभंगा: बेनीपुर में शराब की होम डिलीवरी करते पांच धंधेबाज गिरफ्तार, 9 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ़्तारी की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेनीपुर में पुलिस ने शराब की होम डिलीवरी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से 9 लीटर विदेशी शराब भी बरामद हुई है. उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज.

विज्ञापन

दरभंगा: बेनीपुर में मद्य निषेध थाना की पुलिस ने रविवार की शाम बेलौन गांव के बगही टोला में छापेमारी कर शराब की होम डिलीवरी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से 375 एमएल की 24 बोतल विदेशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 9.200 लीटर बतायी गयी है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर बगही टोला में हुई छापेमारी

मद्य निषेध थाना की थानाध्यक्ष डेजी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेलौन गांव के बगही टोला में कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रमौली वार्ड सात निवासी संतोष मिश्र एवं नीतीश कुमार झा, नन्दापट्टी वार्ड 26 निवासी वीर अमर सिंह उर्फ छोटू सिंह एवं राम प्रवेश सिंह तथा बेनीपुर वार्ड 21 निवासी अशोक कुमार महतो के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष के अनुसार, सभी आरोपित शराब की होम डिलीवरी के धंधे में संलिप्त थे.

उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी, पांचों जेल भेजे गये

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपितों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सोमवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें

LNMU का 12वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को, 9673 विद्यार्थी उपाधि के पात्र

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन