दरभंगा आरएमएस का मुजफ्फरपुर में विलय नहीं होने देंगे, सांसद गोपालजी ठाकुर ने दिया भरोसा
डाक अधिकारियों के साथ बैठक करते सांसद गोपालजी ठाकुर | Prabhat Khabar Network
दरभंगा RMS का मुजफ्फरपुर में विलय रोकने के लिए सांसद गोपालजी ठाकुर ने डाक विभाग के अधिकारियों से बात की. उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे यथावत रखने के हरसंभव प्रयास करेंगे.
दरभंगा: दरभंगा रेलवे मेल सेवा (आरएमएस) एवं आइसीएच का मुजफ्फरपुर में विलय किए जाने के डाक विभाग के फैसले का स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर ने विरोध किया है. उन्होंने आरएमएस कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि दरभंगा आरएमएस केंद्र को यथावत रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.
रविवार को बलभद्रपुर स्थित अपने संसदीय कार्यालय में आरएमएस कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान सांसद ने यह बातें कहीं. बताया गया कि चार नवंबर को डाक विभाग के बिहार परिमंडल की ओर से जारी आदेश से दरभंगा आरएमएस एवं आइसीएच का मुजफ्फरपुर में विलय किए जाने की जानकारी मिली है.
डाक विभाग के शीर्ष अधिकारियों से की बात
सांसद गोपालजी ठाकुर ने डाक विभाग के शीर्ष अधिकारियों से बात कर वर्तमान व्यवस्था को यथावत रखने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि दरभंगा एक महत्वपूर्ण प्रमंडलीय मुख्यालय है. यहां आरएमएस केंद्र की विशेष उपयोगिता है. इसके विलय से स्थानीय डाक सेवाओं और कर्मचारियों को व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
केंद्रीय मंत्री से भी बात करने का दिया भरोसा
सांसद ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे केंद्रीय डाक एवं संचार मंत्री से भी इस मामले में बात करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि दरभंगा आरएमएस केंद्र यहीं रहेगा और जनसुविधा व स्थानीय हितों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

