दरभंगा पुलिस का नया प्लान... अपराध होने से पहले मिलेगी भनक, AI बताएगा कहां है सबसे ज्यादा खतरा

Author Kumar raushan|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा पुलिस अब AI से रोकेगी अपराध, बनेंगे क्राइम हॉट स्पॉट

प्रतीकात्मक तस्वीर

दरभंगा पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक का उपयोग करेगी. जिले के संवेदनशील स्थानों को 'क्राइम हॉट स्पॉट' के रूप में चिन्हित किया जाएगा, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी.

विज्ञापन

AI Policing Darbhanga: जिले में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए दरभंगा पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक का सहारा लेगी. नई व्यवस्था के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उन्हें क्राइम हॉट स्पॉट घोषित किया जाएगा. इन इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि अपराध होने से पहले ही उसे रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू हुई तैयारी

पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद दरभंगा पुलिस ने इस योजना पर काम शुरू कर दिया है. प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र में चोरी, लूट, छिनतई, सड़क दुर्घटना, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं के आधार पर संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार करेगा.

इन्हीं स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस गश्त, तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा.

AI करेगा अपराध के पैटर्न का विश्लेषण

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एआई आधारित विश्लेषण के जरिए यह समझा जाएगा कि किस क्षेत्र में किस प्रकार के अपराध अधिक हो रहे हैं और किन समयों पर उनकी संभावना रहती है.

इस विश्लेषण के आधार पर गश्ती दल की तैनाती, निगरानी और कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी.

डायल-112 और CCTV से होगा सीधा समन्वय

नई व्यवस्था को डायल-112 सेवा और इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से भी जोड़ा जाएगा.

किसी भी आपात सूचना पर संबंधित थाना और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी. वहीं प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी.

जरूरत पड़ने पर फुटेज का विश्लेषण कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

अपराध रोकने पर रहेगा फोकस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि अपराध होने से पहले उसकी संभावना को कम करना है.

दरभंगा पुलिस का मानना है कि क्राइम हॉट स्पॉट की पहचान, एआई आधारित विश्लेषण और तकनीकी निगरानी के जरिए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा तथा आम लोगों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया पहले से अधिक प्रभावी होगी.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन