Darbhanga News: मौसी के घर शादी समारोह में आयी साली का जीजा ने किया अपहरण

Updated at : 06 May 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: मौसी के घर शादी समारोह में आयी साली का जीजा ने किया अपहरण

Darbhanga News:देउरा-बंधौली गांव अपनी मौसी के घर आयी विवाहिता का जीजा द्वारा अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. देउरा-बंधौली गांव अपनी मौसी के घर आयी विवाहिता का जीजा द्वारा अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है. मामले में अपहृता के पति सीतामढ़ी जिलान्तर्गत बोखरा प्रखंड के नयाटोल निवासी ने साढ़ू सह कमतौल थाना के ढढ़िया निवासी धर्मेंद्र साह पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि गत 25 अप्रैल को पत्नी के साथ मौसी के घर शादी समारोह में भाग लेने आया था. 26 अप्रैल की सुबह नींद खुली तो मौसेरे भाई ने बताया कि धर्मेंद्र साह अपनी बाइक पर बैठाकर उसकी पत्नी को कहीं ले गया है. उसके घर ढढ़िया पहुंचा तो पता चला कि वह घर नहीं आकर दिल्ली चला गया है. इधर बताया जाता है कि दोनों के बीच कुछ लेनदेन का विवाद पूर्व से चल रहा था. मामले की तहकीकात एसआइ दिव्यांशु शेखर कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन