छठ घाटों पर सुरक्षा की तैयारी तेज, बांस-बल्ले से चिह्नित होंगे गहरे पानी वाले हिस्से

Updated:
विज्ञापन

अलीनगर के गोसैमा पोखर घाट के साफ-सफाई का निरीक्षण करते बीडीओ ललित कुमार मिश्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छठ महापर्व की तैयारियों के बीच बीडीओ ललित कुमार मिश्रा ने अलीनगर के छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा के अलीनगर प्रखंड में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गयी हैं. नदी घाटों और तालाबों की साफ-सफाई के साथ अर्घ्य देने के लिए घाटों को तैयार किया जा रहा है. इसमें स्थानीय युवा और किशोर भी उत्साह से जुटे हैं. इसी बीच गुरुवार को बीडीओ ललित कुमार मिश्रा ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने घाटों की सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जरूरी निर्देश दिये.

विज्ञापन

गोसैमा तालाब से कमला नदी घाट तक पहुंचे बीडीओ

बीडीओ ने गोसैमा तालाब, कमला नदी के बलैया घाट, नबकी पोखर अलीनगर और बाबा पोखर इमामगंज सहित विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया. उन्होंने घाटों की स्थिति देखी और साफ-सफाई में स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा कि छठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं. ऐसे में घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखना जरूरी है.

गहरे पानी वाले हिस्सों में बांस-बल्ले से होगी घेराबंदी

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने घाटों पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्थानीय युवक भी सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

उन्होंने सामान्य और गहरे पानी वाले हिस्सों को बांस-बल्ले और रस्सी के माध्यम से अलग-अलग चिह्नित करने को कहा. साथ ही छोटे बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की, ताकि वे अनजाने में गहरे पानी की ओर न चले जाएं.

घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की तैयारी

बीडीओ ने बताया कि छठ घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा है. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए घाटों को साफ और सुरक्षित बनाना है.

निरीक्षण के दौरान प्रखंड स्वच्छता समन्वयक हरेन्द्र कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक चंदन कुमार यादव सहित स्थानीय लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन