अललपट्टी मोहल्ले में एजेंसी का दफ्तर सील

दरभंगा : एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर रविवार को अललपट्टी मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार चौधरी के मकान को पुलिस ने सील कर दिया. इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में सदर सीओ राकेश कुमार एवं बेंता सहायक थाना प्रभारी रुपम कुमार अंबुज सहित पुलिस बल मौजूद थे. रंजीत कुमार चौधरी के मकान में सुगना इंटरप्राइजेज […]
दरभंगा : एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर रविवार को अललपट्टी मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार चौधरी के मकान को पुलिस ने सील कर दिया. इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में सदर सीओ राकेश कुमार एवं बेंता सहायक थाना प्रभारी रुपम कुमार अंबुज सहित पुलिस बल मौजूद थे. रंजीत कुमार चौधरी के मकान में सुगना इंटरप्राइजेज के नाम से मुर्गी दाना व चूजा की एजेंसी चलती थी.
तीन मई को गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने सशस्त्र पुलिस के साथ उक्त कंपनी में छापेमारी कर अवैध ढंग से शराब पीते सात लोगों को गिरफ्तार किया था. बेगूसराय निवासी दीपक कुमार, समस्तीपुर निवासी सौरभ कुमार, मुजफ्फरपुर निवासी मुर्तुजा, बहेरी निवासी मोहम्मद रजाउल व अजाउल हक एवं पंकज चौधरी को गिरफ्तार किया गया था. इसको लेकर बेंता ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर सभी अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




