दशकों से चल रहा भूमि विवाद, पहले भी जा चुकी है दो जान

बहेड़ी : हावीडीह में विनोवा भावे के भूदान की जमीन में बने कब्रिस्तान व महादलितों के कब्जे में सभी कुल 35 कट्ठा जमीन पर मनरेगा से स्थल विकास एवं कब्रिस्तान के दो महीने पूर्व हुई घेराबंदी से गांव में विवाद गहरा गया. बताया जाता है कि पूर्व में भी इस भूमि विवाद में गांव में […]
बहेड़ी : हावीडीह में विनोवा भावे के भूदान की जमीन में बने कब्रिस्तान व महादलितों के कब्जे में सभी कुल 35 कट्ठा जमीन पर मनरेगा से स्थल विकास एवं कब्रिस्तान के दो महीने पूर्व हुई घेराबंदी से गांव में विवाद गहरा गया. बताया जाता है कि पूर्व में भी इस भूमि विवाद में गांव में दो हत्या हो चुकी है. इसमें दोनों पक्षों से एक-एक जान गयी थी.
विनोवा भावे की जमीन पर पूर्व में गांव के कुछ लोगों का कब्जा था. इनसे गरीबों को कब्जा दिलाने के लिए गांव के ही प्रभु यादव के नेतृत्व में वर्षों मजदूरों एवं जमींदारों के बीच आंदोलन चला था. वर्तमान में कब्रिस्तान की घेराबंदी हो चुकी थी, जबकि कब्रिस्तान से पश्चिम शेष जमीन पर महादलितों का कब्जा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




