सेना की कार्रवाई पर जिले भर में जश्न

Published at :30 Sep 2016 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
सेना की कार्रवाई पर जिले भर में जश्न

दरभंगा : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान क्षेत्र में ऑपरेशन सर्जिकल चलाकर आतंकियों के गढ़ को नेस्तनाबूद करने, शहीद जवानों के शहादत का वीरतापूर्वक बदला लेने को लेकर यहां खुशी का माहौल है. भारतीय जनता पार्टी लहेरियासराय इकाई ने गुरुवार को लहेरियासराय टावर पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना के नेतृत्व में राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

दरभंगा : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान क्षेत्र में ऑपरेशन सर्जिकल चलाकर आतंकियों के गढ़ को नेस्तनाबूद करने, शहीद जवानों के शहादत का वीरतापूर्वक बदला लेने को लेकर यहां खुशी का माहौल है. भारतीय जनता पार्टी लहेरियासराय इकाई ने गुरुवार को लहेरियासराय टावर पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज के साथ जयकारा करते हुए आतिशबाजी की. नेताओं ने कहा कि भारतीय सेना ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया है.

मौके पर सैनिक मंच के जिला अध्यक्ष महेंद्र साह, अमलेश झा, मनोज झा, सुनील कुमार कुंवर, रमाशंकर ठाकुर, समीर सिन्हा, संजीव गुप्ता, पंकज मिश्र, विवेकानंद पासवान, सुरेश झा, संतोष पोद्दार, गोविंद झा, मुकेश सिंह, सत्येंद्र झा, रमाशंकर मिश्र, विकास कुमार, बिट्टू चौधरी, मुरारी कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन