मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन छह और फेरे लगायेगी

Published at :28 Jul 2016 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन छह और फेरे लगायेगी

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विभाग ने किया विस्तार दरभंगा : बरसात के मौसम में भी यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई जानेवाली स्पेशल ट्रेन के फेरा विस्तार की घोषणा की है. इसके तहत नये नंबर से दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन छह और फेरे लगायेगी. जानकारी के मुताबिक 82513 […]

विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विभाग ने किया विस्तार

दरभंगा : बरसात के मौसम में भी यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई जानेवाली स्पेशल ट्रेन के फेरा विस्तार की घोषणा की है. इसके तहत नये नंबर से दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन छह और फेरे लगायेगी. जानकारी के मुताबिक 82513 तथा 82514 नंबर से पहले चल रही यह गाड़ी अब 05513 व 05514 नंबर से चलेगी. दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार को 05513 चलेगी.
यह ट्रेन 2, 9, 16, 23 व 30 अगस्त तथा 6 सितंबर को खुलेगी. वहीं एलटीटी से इसका परिचालन 05514 नंबर से होगा. यह ट्रेन वहां से दरभंगा के लिए 4, 11, 18, 25 अगस्त तथा एक व आठ सितंबर को दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन में स्लीपर के 12, थ्री एसी के 3 तथा टू एसी की एक बोगी रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन