गोपालगंज से चोरी गयी बोलेरो दरभंगा में धराया

Published at :05 Jun 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज से चोरी गयी बोलेरो दरभंगा में धराया

दरभंगा : गोपालगंज से चोरी की गयी बोलेरो को शनिवार को विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने पकड़ लिया. इसके साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं एक अन्य चोर भागने में कामयाब हो गया. बोलेरो फूड कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक का बताया जाता है. जानकारी के अनुसार गोपालगंज से चोर ने बोलेरो […]

विज्ञापन

दरभंगा : गोपालगंज से चोरी की गयी बोलेरो को शनिवार को विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने पकड़ लिया. इसके साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं एक अन्य चोर भागने में कामयाब हो गया. बोलेरो फूड कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक का बताया जाता है. जानकारी के अनुसार गोपालगंज से चोर ने बोलेरो गाड़ी को ले उड़े थे.

पुलिस ने जानकारी मिलते ही गाड़ी का पीछा करना

आरंभ कर दिया. इसी बीच मुजफ्फरपुर के गायघाट में पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ी दरभंगा की ओर ले जायी गयी है.
तत्काल इसकी जानकारी विवि थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दिल्ली मोड़ के निकट चालक सहित गाड़ी को धर लिया.
गिरफ्तार चालक बुलंद शहर के कुर्जा थाना क्षेत्र निवासी धर्मवीर शर्मा का पुत्र पंकज शर्मा बताया जाता है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी नंबर बीआर29-8374 में एक अन्य युवक भी सवार था. उसकी तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन