बिजली का खंभा गिरने से दो जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 11:15 PM
बिजली का खंभा गिरने से दो जख्मी दरभंगा़ : शहर के शाहसूपन मुहल्ले में रविवार की शाम बिजली का खंभा खड़ा करने के दौरान गिर जाने से एक महिला समेत दो जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार शाहसूपन मुहल्ले में बिजली कंपनी के द्वारा […]
बिजली का खंभा गिरने से दो जख्मी
दरभंगा़ : शहर के शाहसूपन मुहल्ले में रविवार की शाम बिजली का खंभा खड़ा करने के दौरान गिर जाने से एक महिला समेत दो जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार शाहसूपन मुहल्ले में बिजली कंपनी के द्वारा बिजली का खंभा गाड़ा जा रहा था.
इसी दौरान मो. शाहिद के मकान पर खंभा गिर गया. इससे सड़क से गुजर रहे केदार साह की पत्नी रामकाशी देवी एवं सहरसा से मजदूरी करने आये मजदूर दशरथ शर्मा जख्मी हो गये. दोनों को डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










