55 में से मात्र 20 में चल रहा कार्य
दरभंगा :पंचायतों में सचिवालय के तर्ज पर बननेवाले पंचायत सरकार भवन निर्माण की योजना वर्षो बाद भी अधूरी है. योजनाओं की धीमी प्रगति से कार्य प्रभावित हो रहा है. निर्माण एजेंसियां अपनी मन मर्जी से कार्यो का निष्पादन कर रही है. जिससे इसके जल्द पूरे होने के आसार नहीं बन रहे. इसकी धीमी गति को […]
दरभंगा :पंचायतों में सचिवालय के तर्ज पर बननेवाले पंचायत सरकार भवन निर्माण की योजना वर्षो बाद भी अधूरी है. योजनाओं की धीमी प्रगति से कार्य प्रभावित हो रहा है. निर्माण एजेंसियां अपनी मन मर्जी से कार्यो का निष्पादन कर रही है. जिससे इसके जल्द पूरे होने के आसार नहीं बन रहे. इसकी धीमी गति को लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने डीएम को पत्र लिख कर कार्य से जुड़ी एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है.
जिले में कुल 55 पंचायतों में सरकार भवन निर्माण होने की स्वीकृति मिली है. इन सबों को भूमि का प्रस्ताव भी मिल चुका है. निर्माण कार्य में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल- वन दरभंगा और स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल बेनीपुर दरभंगा को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. दोनों के जिम्मे 20 एकरार हो चुके परियोजनाओं के निर्माण कार्य कराने को सौंपा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










