प्रभार संभालते ही अधीक्षक ने लिया मरीजों की सुविधा का जायजा

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : डीएमसीएच अधीक्षक डॉ एसएन झा ने पदभार संभालते ही मरीजों को मिलनेवाली सुविधाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है. इस क्रम में वे गुरुवार को आकस्मिक विभाग पहुंचकर वहां का हाल जाना. जानकारी के अनुसार इमरजेंसी विभाग में उन्होंने दवाओं का अभाव देखा. दवाओं की उपलब्धता न पाकर उन्होंने तुरंत पंद्रह हजार […]

विज्ञापन

दरभंगा : डीएमसीएच अधीक्षक डॉ एसएन झा ने पदभार संभालते ही मरीजों को मिलनेवाली सुविधाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है. इस क्रम में वे गुरुवार को आकस्मिक विभाग पहुंचकर वहां का हाल जाना. जानकारी के अनुसार इमरजेंसी विभाग में उन्होंने दवाओं का अभाव देखा. दवाओं की उपलब्धता न पाकर उन्होंने तुरंत पंद्रह हजार का दवा खरीदने का निर्देश दिया. उनका कहना था कि इस राशि की दवा खत्म होने के बाद फिर से दवा की खरीद की जायेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 40 दवाएं उपलब्ध नहीं थी. बता दें कि दवाओं के अभाव में कई बार मरीज के परिजन तथा कर्मी व चिकित्सक के बीच डीएमसीएच में विवाद हो चुका है. इमरजेंसी विभाग में गंभीर अवस्था में मरीज पहुंचते हैं. वहीं उत्तर बिहार का सबसे बड़ा चिकित्सा संस्थान होने के कारण दूर-दूर से मरीज यहां आते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन