9:40 बजे तक फिजियोलॉजी, मनोरोग व पैथोलॉजी विभाग में नहीं पहुंचे थे डॉक्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2019 1:03 AM
दरभंगा : सुबह के आठ बज रहे हैं. डीएमसीएच के सेंट्रल ओपीडी में ताला लगा है. करीब सौ से डेढ़ सौ मरीज व परिजन ताला खुलने के इंतजार में बाहर खड़े हैं. आठ बजकर पांच मिनट पर मेन गेट का ताला खोला गया. ताला खोलकर गार्ड चला गया. ताला खुलते ही रजिस्ट्रेशन काउंटर की ओर […]
दरभंगा : सुबह के आठ बज रहे हैं. डीएमसीएच के सेंट्रल ओपीडी में ताला लगा है. करीब सौ से डेढ़ सौ मरीज व परिजन ताला खुलने के इंतजार में बाहर खड़े हैं. आठ बजकर पांच मिनट पर मेन गेट का ताला खोला गया. ताला खोलकर गार्ड चला गया. ताला खुलते ही रजिस्ट्रेशन काउंटर की ओर लोग भागे.
लोग गिरते- पड़ते काउंटर पर लाइन लगाकर खड़े हो गये. सभी काउंटर पर कर्मी व्यवस्थित हो चुके थे. महिलाओं को तीन एवं पुरुष को एक काउंटर पर खड़ा होने को कहा गया. इसी बीच कर्मियों ने पर्ची काटना शुरु कर दिया. करीब आठ बजकर 10 मिनट पर पहली पर्ची काटी गयी. इसी बीच कतारबद्ध महिला आपस में भीड़ गयी.
8.30 बजे रजिस्ट्रेशन काउंटर के कर्मियों को काम रोक देना पडा. तब तक वहां कोई गार्ड नहीं पहुंचा था. गार्ड के आने के बाद व्यवस्था बहाल हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










