बच्ची चोरी के साथ सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 08 Nov 2019 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची चोरी के साथ सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की गयी तीन बच्चियों को किया बरामद दरभंगा के अलावा समस्तीपुर व मधुबनी से जुड़ा है गिरोह का तार दरभंगा : बच्चा चोर गिरोह का खुलासा सेक्स रैकेट के रूप में हुआ है. गिरोह का तार दरभंगा के अलावा समस्तीपुर व मधुबनी से भी जुड़ा है. बिरौल थाना में बच्चा चोरी के […]

विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की गयी तीन बच्चियों को किया बरामद

दरभंगा के अलावा समस्तीपुर व मधुबनी से जुड़ा है गिरोह का तार

दरभंगा : बच्चा चोर गिरोह का खुलासा सेक्स रैकेट के रूप में हुआ है. गिरोह का तार दरभंगा के अलावा समस्तीपुर व मधुबनी से भी जुड़ा है. बिरौल थाना में बच्चा चोरी के एक मामले का पटाक्षेप करते हुए पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को दबोच लिया. इनके पास से तीन बच्चियों को बरामद किया गया है. एक बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया गया है. वहीं अन्य दो को चाइल्ड लाइन में रखा गया है. गुरूवार को सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि दो अगस्त को बिरौल थाना निवासी राधा देवी की नौ वर्षीय बच्ची की चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

राधा देवी की निशानदेही पर समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के हांसोपुर गांव निवासी प्रमोद कामती के पुत्र सोनू कुमार व मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र के भैरव बलिया गांव निवासी ठेलन मंडल के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि बच्ची की चोरी करने के बाद मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के बाबन बीघा गांव निवासी अबू मोहम्मद की पुत्री खुशबू खातून को दे दिया. खुशबू को उसके घर से गिरफ्तार किया गया.

इसके बाद एक टीम बनाकर खूशबू की निशानदेही पर मधुबनी जिला के नगर व राजनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई. मधुबनी से कंचन देवी को गिरफ्तार किया गया. कंचन देवी का दो पति है. पहला पति मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र के कोठा टोल निवासी गगन चौधरी व दूसरा मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के मंगरौनी गांव निवासी सीताराम पोद्दार का पुत्र रंजीत पोद्दार बताया जाता है.

इसके अलावा समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रामपुकार राय की पत्नी रोशन देवी, मधुबनी जिला के नगर थाना क्षेत्र के भच्छी गांव निवासी सुखदेव राम का पुत्र सुनील कुमार व मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के मंगरौनी गांव निवासी सीताराम पोद्दार का पुत्र रंजीत पोद्दार को गिरफ्तार किया गया है. सिटी एसपी ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर खुशबू ने बच्चा चोरी की बात स्वीकार की. बताया कि वह लोग सेक्स रैकेट के साथ बच्चा चोरी करती है. गिरोह की मास्टरमाइंड कंचन देवी, रोशन देवी, रंजीत पोद्दार व सुनील कुमार है.

मोटी रकम लेकर बच्चों को बेच देते हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि 20 से 25 लड़की व महिलाओं से वेश्यावृति का धंधा बिहार व नेपाल में कराया जाता है. उससे मिलने वाली राशि आपस में बांट ली जाती है. पुलिस को इन लोगों ने बताया कि घटना में मधुबनी जिला के कुछ नर्सिंग होम की भी संलिप्तता है. सिटी एसपी ने बताया कि कंचन देवी के घर पर छापामारी कर चोरी की तीन बच्चियों को बरामद किया गया है. अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन