दो गुटों में फायरिंग, पूर्व सांसद के निजी सचिव समेत तीन घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा : शहर के बेला दुर्गा मंदिर के निकट दो गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष की ओर से जमकर गोलीबारी की गयी. इस दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व सांसद कीर्ति आजाद के निजी सचिव मिथिलेश चौधरी सहित दूसरे पक्ष के दो युवक घायल हो गये. वहीं, एक युवक को चाकू […]
विज्ञापन
दरभंगा : शहर के बेला दुर्गा मंदिर के निकट दो गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष की ओर से जमकर गोलीबारी की गयी. इस दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व सांसद कीर्ति आजाद के निजी सचिव मिथिलेश चौधरी सहित दूसरे पक्ष के दो युवक घायल हो गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
वहीं, एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया. मिथिलेश चौधरी को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में व अन्य तीन युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार के साथ विश्वविद्यालय व सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
गोली से घायल युवकों में बेला नया घरारी निवासी कैलाश यादव का पुत्र अभिषेक कुमार यादव व सुरेश महतो का पुत्र रोहित कुमार महतो बताया गया है. वहीं चाकूबाजी में जख्मी रामचंद्र महतो का पुत्र रवींद्र पासवान है. घायल अभिषेक व रोहित का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान बच्चों के बीच मारपीट हो गयी थी. इसे लेकर विवाद हो गया था. बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने बैठकर मामला को सुलझा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन