बुलडोजर चलाकर ढाहे गये डेढ़ दर्जन से अधिक अवैध निर्माण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा : वार्ड 24-25 पूरानी मुंसफी माेहल्ले में मंगलवार को करीब डेढ़ दर्जन अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया. सरकारी जमीन पर बनाये गये मकान गिरा दिये गये. 46 अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गये अवैध निर्माण में से प्रथम चरण में अवैध निर्माण को हटाया गया. शेष अतिक्रमण को बुधवार को तोड़ा जायेगा.सीओ अरुण कुमार सक्सेना […]
विज्ञापन
दरभंगा : वार्ड 24-25 पूरानी मुंसफी माेहल्ले में मंगलवार को करीब डेढ़ दर्जन अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया. सरकारी जमीन पर बनाये गये मकान गिरा दिये गये. 46 अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गये अवैध निर्माण में से प्रथम चरण में अवैध निर्माण को हटाया गया. शेष अतिक्रमण को बुधवार को तोड़ा जायेगा.सीओ अरुण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में अतिक्रमणमुक्ति अभियान चलाया गया. जेसीबी के साथ अधिकारियों व पुलिस को देख कुछ लोगों ने स्वयं अवैध निर्माण हटा लिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिन स्थलों पर संबंधित व्यक्ति को पूर्व में करायी गयी मापी पर आपत्ति थी, प्रशासन ने उनके द्वारा रखे गये अमीन की मापी के बाद अवैध निर्माण को तोड़ दिया. अतिक्रमण के कारण करीब आठ माह से सड़क व नाला निर्माण बाधित था. अतिक्रमण की समस्या का हल निकालने के लिये सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ अधिकारियों व शांति समिति के सदस्यों के बीच बनी आम सहमति के बाद कार्रवाई की गयी है.
पूर्व में अतिक्रमित स्थल को खाली करने के लिये निगम द्वारा जारी नोटिस को संबंधित लोगों द्वारा तवज्जो नहीं दिये जाने के कारण संवेदक निर्माण कार्य नहीं कर पा रहे थे. अभियान के दौरान मौके पर नगर प्रबंधक नागमणि सिंह, एइ सउद आलम, जेइ अनिल कुमार चौधरी, अंचल अमीन के अलावा निगम अमीन में नंदन मिश्र, मो. आबिद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन