भूमि विवाद में एक साल में जा चुकी है दो की जान

कुशेश्वरस्थान : एक साल के दौरान जमीनी विवाद में अबतक दो लोगों की हत्या हो चुकी है. पिछले वर्ष भी तिलकेश्वर ओपी के परमानंदपुर गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या एवं एक गोली लगने से जख्मी हुआ था. बावजूद भूमि विवाद को हल्के में लिया जाना ही पुलिस के सामने एक व्यक्ति की […]
कुशेश्वरस्थान : एक साल के दौरान जमीनी विवाद में अबतक दो लोगों की हत्या हो चुकी है. पिछले वर्ष भी तिलकेश्वर ओपी के परमानंदपुर गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या एवं एक गोली लगने से जख्मी हुआ था. बावजूद भूमि विवाद को हल्के में लिया जाना ही पुलिस के सामने एक व्यक्ति की हत्या हत्यारों ने पीट-पीट कर दी. सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद अंचल व थाना स्तर पर भूमि विवाद के मामलों का निबटारा समय से नहीं हो पाता. इस कारण आये दिन हत्या व मारपीट की घटना होती रहती है. वैसे भी भूमि विवाद का मामला कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में जिला के सभी थानों से अधिक है.यही कारण है कि स्थानीय प्रशासन भी भूमि विवाद के दिन ब दिन बढ़ते मामलों से परेशान रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




