सीमा पर संदिग्ध गतिविधि को ले जंक्शन की सुरक्षा कड़ी

दरभंगा : नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए रेलवे की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. ट्रेनों के साथ रेलवे ट्रैक व स्टेशन परिसर की चौकसी बढ़ा दी गयी है. आरपीएफ की स्पेशल फोर्स को यहां तैनात कर दिया गया है. अभियान के रूप में जांच कार्य किया जा रहा है. इस दौरान […]
दरभंगा : नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए रेलवे की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. ट्रेनों के साथ रेलवे ट्रैक व स्टेशन परिसर की चौकसी बढ़ा दी गयी है. आरपीएफ की स्पेशल फोर्स को यहां तैनात कर दिया गया है. अभियान के रूप में जांच कार्य किया जा रहा है. इस दौरान यात्रियों को भी इसके लिये जागरुक किया जा रहा है. हालांकि अभी तक कहीं से ऐसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के पकड़ में आने की सूचना नहीं है. मालूम हो कि दरभंगा सेक्शन नेपाल सीमा से सीधा जुड़ा है. सीमा खुला है. यहां से गुजरनेवाली अधिकांश ट्रेनों का सीधा संपर्क नेपाल सीमा से है. ऐसे में खतरा अधिक है. लिहाजा रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) की टीम को यहां तैनात कर दिया गया है. स्थानीय आरपीएफ बल के साथ यह टीम निरंतर काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




