बिहार : दरभंगा में बाइक और बस की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत

दरभंगा : बिहार दरभंगा जिला के केवटी थानांतर्गत हाजीपुर गांव के निकट आज दोपहर मोटरसाइकिल और बस की आमने सामने की टक्कर में दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में मोटर साइकिल सवार सगे भाइयों मोहम्मद जावेद […]
दरभंगा : बिहार दरभंगा जिला के केवटी थानांतर्गत हाजीपुर गांव के निकट आज दोपहर मोटरसाइकिल और बस की आमने सामने की टक्कर में दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में मोटर साइकिल सवार सगे भाइयों मोहम्मद जावेद :22: और मोहम्मद तबरेज :27: की मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है. दिलनवाज ने बताया कि हादसे के बाद से बस चालक फरार है. पुलिस ने बस और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




