गंदगी से मिलेगी निजात

दरभंगा : नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी. इसे सुदृढ़ करने के लिए करने के लिये नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिये तीन करोड़ 38 लाख 95 हजार 200 रुपये सहायक अनुदान के रूप में आवंटन की स्वीकृति दी है. इस राशि को छह घटकों में खर्च […]
दरभंगा : नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी. इसे सुदृढ़ करने के लिए करने के लिये नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिये तीन करोड़ 38 लाख 95 हजार 200 रुपये सहायक अनुदान के रूप में आवंटन की स्वीकृति दी है. इस राशि को छह घटकों में खर्च करने का निर्देश दिया गया है. इस बावत विभाग के विशेष सचिव जय प्रकाश मंडल ने नगर निगम को पत्र भेजा है. सफाई कर्मी व वाहनों के अभाव में निगम प्रशासन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
सफाई कर्मियों की संख्या में कमी रहने से कर्मी दिन के अलावा रात में कचरे का उठाव करते नजर आते हैं. इससे जहां काम प्रभावित होता है, वहीं उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है. पैसा का आवंटन होने से यह समस्या काफी हद तक हल होता नजर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




