छिनतई के पैसे बंटवारे को ले दोस्तों ने की इमरान की हत्या

दरभंगा : नगर थाना के कोतवाली ओपी क्षेत्र के उमा सिनेमा के पीछे गुरुवार की रात दोस्तों द्वारा चाकू के दर्जनों वार कर 16 वर्षीय मो. आरिफ के पुत्र मो. इमरान की हत्या मामले में गिरफ्तार रूमाल उर्फ हामीद अहमद और मोना उर्फ मोहना उर्फ एहसान को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया […]
दरभंगा : नगर थाना के कोतवाली ओपी क्षेत्र के उमा सिनेमा के पीछे गुरुवार की रात दोस्तों द्वारा चाकू के दर्जनों वार कर 16 वर्षीय मो. आरिफ के पुत्र मो. इमरान की हत्या मामले में गिरफ्तार रूमाल उर्फ हामीद अहमद और मोना उर्फ मोहना उर्फ एहसान को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जेल जाने से पहले गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात कबूल की. बताया कि तीनों मिलकर हाल ही में लूट की घटना को अंजाम दिया था.
जिसमें उनलोगों ने सात हजार रुपये लूटे थे. लूट की राशि इमरान ने रख ली थी. बताया कि गुरुवार की रात योजना बनाकर इमरान को उमा सिनेमा के पीछे बुलाया. तीनों पहले गांजा का सेवन किया. गांजा पीने के बाद सभी नशे में थे. इस दौरान इमरान से लूट के पैसे का हिस्सा मांगा. इसपर इमरान ने गाली-गलौज शुरू कर दिया. गाली देने के बाद पहले मारपीट हुई. इसके बाद चाकू के दर्जनों हमले कर इमरान को मौत की नींद सुला दिया. इमरान की मौत के बाद दोनों अपने-अपने घर चला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




