Bihar News: अपराधियों ने बटखरे से पीट-पीटकर मछली बेच रही महिला की कर दी हत्या, शव को कीचड़ में फेंक हो गए फरार

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: ग्रामीणों ने बहियार जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे महिला का शव व मछली बिखरी देखी, तो इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों व पुलिस को दी. बाद में ग्रामीणों ने महिला की पहचान रैपुरा गांव निवासी लालमुनि देवी के रूप में की.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के लखीसराय के बीरूपुर थाने के टाल क्षेत्र रैपुरा गांव में रविवार की सुबह मछली बेचने जा रही एक महिला की अपराधियों ने बटखरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया. महिला की पहचान बीरूपुर थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी गोवर्धन सहनी की 45 वर्षीया पत्नी लालमुनि देवी के रूप में की गयी. महिला प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह छह बजे नदी से मछली लेकर बेचने तुरकैजनी गांव जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी बीच रास्ते में रैपुरा बहियार के समीप अपराधियों ने बटखरे से उसके सिर पर कई जगह वार कर उसे मार डाला तथा उसके शव को वहीं कीचड़ में फेंक दिया. जब ग्रामीणों ने बहियार जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे महिला का शव व मछली बिखरी देखी, तो इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों व पुलिस को दी. बाद में ग्रामीणों ने महिला की पहचान रैपुरा गांव निवासी लालमुनि देवी के रूप में की.

लोगों ने आशंका जतायी कि अपराधी महिला को अकेला देख कर गलत हरकत करने लगे होंगे विरोध करने पर बटखरे से पीट-पीटकर कर उसकी हत्या कर दी गयी होगी. महिला को एक पुत्री व चार पुत्र हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली.

घटनास्थल पर मौजूद चप्पल, बटखरा व तराजू उठाने पहुंचे पुलिस को ग्रामीणों ने विरोध कर उसे उठाने नहीं दिया. ग्रामीणों ने एफएसएल टीम से जांच कराने की मांग की. इस संबंध में बीडीओ विनय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये दिया जायेगा. इस संबंध में एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे के कार्रवाई की जायेगी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन