CM नीतीश कुमार पैदल ही खेतों तक गए, जानें किसे मुख्यमंत्री ने कहा- आप पर ही टिकी है दुनिया

Updated:
विज्ञापन

CM Nitish Kumar News. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूखे पड़े खेतों का जायजा लेने शनिवार को जमुई में थे. वे वहां जमुई के अलीगंज प्रखंड के आढा पंचायत के मतबलबा मोड़ पर सूखे पड़े खेतों का जायजा लिया.

विज्ञापन
undefined

CM Nitish Kumar किसानों से मिलने उनकी खेत तक पैदल ही गए. वहां पर सीएम नीतीश कुमार स्थानीय किसानों से भी मिलें. किसानों ने जल संचय की कोई समुचित व्यवस्था नहीं रहने व जलस्तर काफी नीचे होने के कारण भगवान भरोसे खेती करने की अपनी विवशता बताई.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसानों की समस्या को सुनने के बाद अधिकारियों से इस मामले में पूछताछ कर स्थिति का आकलन कर रिपोर् देने को कहा. सीएम नीतीश कुमार ने किसानों के बीच अविलंब आकस्मिक फसल योजना का लाभ पहुंचाने की हिदायत जिला पदाधिकारी को दी.

undefined

सुखाड़ का जायजा लेने के क्रम में ही सीएम ने अधिकारियों से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचने की स्थिति का भी फीडबैक लिया. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को बताया कि किसान काफी मेहनती होते हैं और इन्हीं पर दुनिया टिकी है. इसलिए किसानों की हरसंभव मदद करें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन