अनिसाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट देखने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, देखें तस्वीरें

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

पटना में एनएच-139 पर एलिवेटेड फोर लेन का निर्माण होना है. अनिसाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड फोर लेन प्रोजेक्ट का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अनिसाबाद और एम्स गोलंबर पर रूककर इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली.

विज्ञापन
undefined

पटना में एनएच-139 पर एलिवेटेड फोर लेन का निर्माण होना है. अनिसाबाद-फुलवारी-एम्स एलिवेटेड फोर लेन प्रोजेक्ट का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

मुख्यमंत्री ने अनिसाबाद और एम्स गोलंबर पर रूककर इस प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी ली. इस प्रोजेक्ट के निरीक्षण के बाद सीएम नीतीश ने अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया.

undefined

निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 8.9 किलोमीटर है, जिसमें 7.9 किलोमीटर एलिवेटेड सड़क बनना है.

undefined

इसमें अनिसाबाद की तरफ और एम्स की तरफ रैम्प की व्यवस्था होगी. इस पूरे प्रोजेक्ट में एक हजार करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि खर्च होगी.

undefined

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिसम्बर 2023 तक इस प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करें.

undefined

उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड सड़क के निर्माण से फुलवारीशरीफ के लोगों को काफी राहत होगी और उन्हें जाम से मुक्ति मिलेगी. साथ ही लोगों को एम्स जाने में काफी सहूलियत होगी.

undefined

पटना शहर का आवागमन इससे बेहतर होगा और पटना से बाहर जाने में भी लोगों को सहूलियत होगी.

undefined

निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुदुकलकट्टी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन