बेकाबू बोलेरो ने आर्केस्ट्रा देख रहे चार बच्चों को रौंदा, एक की मौत हादसा

नौतन : बोलेरो चालक ने गाड़ी बैक करते हुए सड़क किनारे खड़े होकर आर्केस्ट्रा देख रहे चार बच्चों को न सिर्फ रौंद दिया, बल्कि वापस गाड़ी लेकर फरार भी हो गया. घटना नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतरांहा के रामनगर बैरिया बिनटोली गांव की है. इसमें घायल एक बच्चे की मौत हो गई है. जबकि […]
नौतन : बोलेरो चालक ने गाड़ी बैक करते हुए सड़क किनारे खड़े होकर आर्केस्ट्रा देख रहे चार बच्चों को न सिर्फ रौंद दिया, बल्कि वापस गाड़ी लेकर फरार भी हो गया. घटना नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतरांहा के रामनगर बैरिया बिनटोली गांव की है. इसमें घायल एक बच्चे की मौत हो गई है. जबकि तीन को गंभीर हालत में एमजेके सदर हॉस्पिटल में भरती कराया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस दुर्घटना करने वाली बोलेरो व चालक को पकड़ने की तैयारी में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




