सुगौली-रक्सौल रेललाइन पर अब नहीं दौड़ेगी धुकधुकिया ट्रेन, रेल राज्यमंत्री ने किया विद्युतीकरण योजना का शुभारंभ

Published at :13 May 2017 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
सुगौली-रक्सौल रेललाइन पर अब नहीं दौड़ेगी धुकधुकिया ट्रेन, रेल राज्यमंत्री ने किया विद्युतीकरण योजना का शुभारंभ

बेतिया : बिहार के पूर्व चंपारण जिले के बेतिया क्षेत्र में सुगौली-रक्सौल रेललाइन पर अब कोई भी ट्रेन डीजल इंजन से नहीं चलेगी. इसका कारण यह है कि शनिवार को रेलराज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सुगौली-रक्सौल रेलखंड के विद्युतीकरण योजना का शुभारंभ कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने शनिवार को ग्रीन स्टेशन के रूप में […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहार के पूर्व चंपारण जिले के बेतिया क्षेत्र में सुगौली-रक्सौल रेललाइन पर अब कोई भी ट्रेन डीजल इंजन से नहीं चलेगी. इसका कारण यह है कि शनिवार को रेलराज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सुगौली-रक्सौल रेलखंड के विद्युतीकरण योजना का शुभारंभ कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने शनिवार को ग्रीन स्टेशन के रूप में परिवर्तित बेतिया के रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण किया है.

इसे भी पढ़ें : छह हजार किलोमीटर रेल लाइनों का होगा विद्युतीकरण

अपने बिहार दौरे में शनिवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सुगौली-रक्सौल रेलखंड के विद्युतीकरण योजना का शुभारंभ करने के साथ ही कुमारबाग और रामगढ़वा रेलवे स्टेशन को फ्रेट टर्मिनल के रूप में परिवर्तित करने की योजना की भी शुरुआत की. इसके अलावा, उन्होंने इस क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया.

बता दें कि रेलवे की इन योजनाओं के काम का शुभारंभ करने के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शनिवार की सुबह ही बेतिया स्टेशन पहुंच चुके थे, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन