चुनावी रंजिश में विवाद 15 राउंड गोली चली

लौरिया (बेतिया) : लौरिया थाना के तेलपुर गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्ष शुक्रवार को आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी व फायरिंग की गयी. इस दौरान गोली लगने से शाहनाज आलम व शमीम अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गये. 15 राउंड फायरिंग होने की बात कही […]
लौरिया (बेतिया) : लौरिया थाना के तेलपुर गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्ष शुक्रवार को आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी व फायरिंग की गयी. इस दौरान गोली लगने से शाहनाज आलम व शमीम अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गये. 15 राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही है. परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए लौरिया पीएचसी में भरती कराया है. दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेतिया एमजेके अस्पताल रेफर कर दिया.
घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक दोनों पक्ष के लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




