दो महीने में िसर्फ एक नर्सिंग होम की हुई जांच

बेतिया : जिले में संचालित नर्सिंग होम की जांच करने के लिए जिला पदाधिकारी के आदेश पर सिविल सर्जन डाॅ नंद कुमार मिश्र ने एक टीम गठित किया था़ सिविल सर्जन की अध्यक्षता में नगर के संजीवनी क्लिनिक में छापेमारी की गई़ एक नर्सिंग होम में जांच करने के बाद करीब दो माह बीत गये, […]
बेतिया : जिले में संचालित नर्सिंग होम की जांच करने के लिए जिला पदाधिकारी के आदेश पर सिविल सर्जन डाॅ नंद कुमार मिश्र ने एक टीम गठित किया था़ सिविल सर्जन की अध्यक्षता में नगर के संजीवनी क्लिनिक में छापेमारी की गई़ एक नर्सिंग होम में जांच करने के बाद करीब दो माह बीत गये, लेकिन किसी अन्य नर्सिंग होमों की जांच नहीं हुई़ जिसको लेकर जिले में चर्चा का विषय यह भी बना हुआ है
कि मात्र एक ही क्लिनिक में जांच करने के बाद अन्य क्लिनिक में जांच टीम के अधिकारियों द्वारा छापेमारी नहीं की गयी़ ऐसी स्थिति में अवैध संचालित नर्सिंग होम धड़ल्ले से संचालित हो रहे है़ जबकि जिले में सभी नर्सिंग होम में छापेमारी किया जाना था़ अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में मरीजों को आये दिन ठगी के शिकार होते है़ यहीं नहीं ऐसे नर्सिंग होम के संचालकों द्वारा रुपया के लालच में मरीज के जाने से खेलने का काम भी करते है़
जब इन के नर्सिंग में मरीज की मौत हो जाती है तो परिजनों को लालच देकर नर्सिंग होम से हटा दिया जाता है़ स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक इन के विरोध कोई कार्रवाही नहीं करते है़ सिविल सर्जन ने टीम में सीएस कार्यालय के डॉक्टर व जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों को शामिल किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




