घुली मिठास, आज टेडीिबयर पहुंचायेगा आपके दिल की बात

Published at :10 Feb 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
घुली मिठास, आज टेडीिबयर पहुंचायेगा आपके दिल की बात

बेतिया : वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट से रिश्तों में मिठास घोल चुके युवा आज बुधवार को दोस्ती को और मजबूत बनाने के लिए टेडी का सहारा लेंगे. इस दिन तोहफे में नये दोस्त को टेडीबियर दिया जायेगा, जो दिल की बात पहुंचायेगा. इसके लिए युवाओं में खास तैयारी कर रखी है. बाजार में […]

विज्ञापन

बेतिया : वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट से रिश्तों में मिठास घोल चुके युवा आज बुधवार को दोस्ती को और मजबूत बनाने के लिए टेडी का सहारा लेंगे. इस दिन तोहफे में नये दोस्त को टेडीबियर दिया जायेगा, जो दिल की बात पहुंचायेगा. इसके लिए युवाओं में खास तैयारी कर रखी है.

बाजार में भी गिफ्ट कार्नर की दुकानों पर टेडीबियर की खासा डिमांड हैं. दुकानदारों में टेडीबियर की तमाम वैरायटी मंगवा ली है. खास तौर पर लाल व गुलाबी रंग का टेडीबियर की अधिक मांग हैं. दुकानदार सोनू ने बताया कि टेडीबियर डे को देखते हुए पहले से ही रेंज मंगवा लिया गया था. छोटे आकार के टेडी बियर ज्यादा बिक रहे हैं. इस बार टेडी बियर के साथ प्रेम पत्र देने का भी चलन है, जो टेडी के साथ दिया जायेगा. इस पत्र के साथ टेडी दिल की बात पहुंचायेगा.

खूब बिके चॉकलेट : चॉकलेट डे पर मंगलवार को चॉकलेट की सबसे अधिक बिक्री हुई. सुबह से ही चॉकलेट देने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा. दुकानदार संतोष ने बताया कि उनके दुकान पर चॉकलेट की सर्वाधिक वैरायटी व रेंज मौजूद थी. जो बिक गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन