बोलेरो की ठोकर से छात्रा गंभीर कुचला, भरती

Published at :08 Dec 2015 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो की ठोकर से छात्रा गंभीर कुचला, भरती

बेतिया : शहर के सुप्रिया सिनेमा रोड में एक अनियंत्रित बोलेरो ने छात्रा को कुचलते हुए एेक्सीस बैंक में घुस गयी. घटना उस वक्त घटी जब बैंक के समीप कुछ बाइक खड़ा कर आपस गपशप कर रहे थे. तभी किशन होटल की ओर पीछे की ओर तेज गति से एक बोलेरो गाड़ी आयी और एक […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर के सुप्रिया सिनेमा रोड में एक अनियंत्रित बोलेरो ने छात्रा को कुचलते हुए एेक्सीस बैंक में घुस गयी. घटना उस वक्त घटी जब बैंक के समीप कुछ बाइक खड़ा कर आपस गपशप कर रहे थे. तभी किशन होटल की ओर पीछे की ओर तेज गति से एक बोलेरो गाड़ी आयी और एक छात्रा को कुचलते हुए बैंक में घुस गयी.

इससे बैंक के मेन गेट पर लगी शीशा का गेट क्षतिग्रस्त हो गया. बैंक परिसर में भी अफरातफरी मच गयी. इधर लोग जब तक अपने आप को संभालते गाड़ी चालक मौके को देख कर फरार हो गया. जख्मी छात्रा की पहचान इंद्रपुरी निवासी शंभु यादव के पुत्री श्रेया कुमारी के रुप में हुआ है.

उसे इलाज के लिए एमजेके हॉस्पिटल में भरती कराया गया है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर नगर थाना ले गयी. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन