बालाजी हार्डवेयर के मुंशी से बाइक समेत दो लाख लूटे

Published at :29 Nov 2015 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
बालाजी हार्डवेयर के मुंशी से बाइक समेत दो लाख लूटे

बेतिया : शहर में लाल बाजार हजारीमल धर्मशाला के पास स्थित बालाजी हार्डवेयर के मुंशी से दो लाख नगद व बाइक की लूट हुई है. तीन बाइक सवार छह अपराधियों ने नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग के मुसहरवा के पास हथियार सटा वारदात को अंजाम दिया है. लूट के बाद सभी बदमाश भागने में कामयाब रहे. जानकारी […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर में लाल बाजार हजारीमल धर्मशाला के पास स्थित बालाजी हार्डवेयर के मुंशी से दो लाख नगद व बाइक की लूट हुई है. तीन बाइक सवार छह अपराधियों ने नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग के मुसहरवा के पास हथियार सटा वारदात को अंजाम दिया है. लूट के बाद सभी बदमाश भागने में कामयाब रहे.

जानकारी के अनुसार, योगापट्टी के विश्रामपुर का रहने वाला सुभाष राय बालाजी हार्डवेयर में मुंशी का काम करता है. शनिवार को सुभाष लहना वसूलने नरकटियागंज गया था. देर शाम वह बाइक से वापस बेतिया लौट रहा था.

रास्ते में मुसहरवा के समीप तीन बाइक पर सवार छह अपराधी मुंशी की बाइक को ओवरटेक करते हुए इसे रोक दिये. बाइक रुकते ही एक अपराधी ने तुरंत इस पर हथियार तान दिया.
अन्य अपराधियों ने इसके पास से बैग में रखे दो लाख रुपये व बाइक लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद सभी उसे धमकी देते हुए फरार हो गये. पीडि़त ने इसकी सूचना साठी व नरकटियागंज पुलिस को दी है. मामले में दोनों
पुलिस अपनी ओर से छानबीन शुरू कर दिये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन