जिले में 61 नहीं 62.76 प्रतिशत हुआ है मतदान

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के मतदाताओं ने इस विधानसभा चुनाव में पिछले विधानसभा व लोकसभा के वोटिंग रिकार्ड को तोड़ दिया है. जिले में इस बार 61 नहीं कुल 62.76 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर एक नया क्रीर्तिमान स्थापित किया है. जबकि पिछले विधानसभा में महज 59 प्रतिशत व लोकसभा चुनाव में 60.55 प्रतिशत […]
बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के मतदाताओं ने इस विधानसभा चुनाव में पिछले विधानसभा व लोकसभा के वोटिंग रिकार्ड को तोड़ दिया है. जिले में इस बार 61 नहीं कुल 62.76 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर एक नया क्रीर्तिमान स्थापित किया है.
जबकि पिछले विधानसभा में महज 59 प्रतिशत व लोकसभा चुनाव में 60.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. जिला निर्वाचन शाखा की ओर से वोटिंग प्रतिशत का संशोधित सूची जारी की गयी. इसमें मतदान का प्रतिशत 62.76 प्रतिशत बताया गया है.
जिला जन संपर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि मतदान के जल्दी बाजी में जो भी आंकड़े मिले थे उसी आधार प्रेस वार्ता कर दी गयी. जब फाइनल रिपोर्ट उपलब्ध हुआ है तो उसके आधार पर यह संशोधित सूची जारी की गयी है. इसी सूची के आधार पर बेतिया विधानसभा में इस बार मात्र 59.12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










