बीडीसी व पुलिस कर्मियों में हाथापाई

Published at :08 Apr 2015 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीसी व पुलिस कर्मियों में हाथापाई

बगहा (प. चंपारण). बगहा एक की प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. बहस के क्रम में कुछ पंचायत समिति सदस्य व पुलिस कर्मियों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई. आठ-दस की संख्या में बीडीसी सदस्य बैठक से बाहर निकले और विलंब से पहुंचे पंचायत समिति […]

विज्ञापन

बगहा (प. चंपारण). बगहा एक की प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. बहस के क्रम में कुछ पंचायत समिति सदस्य व पुलिस कर्मियों के बीच जमकर हाथापाई भी हुई. आठ-दस की संख्या में बीडीसी सदस्य बैठक से बाहर निकले और विलंब से पहुंचे पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र प्रसाद जायसवाल को जबरन खींच कर सदन में ले गये.

इस दौरान प्रखंड परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. एसपी शफीउल हकके निर्देश पर प्रखंड परिसर पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. आखिरकार सात मिनट विलंब से पहुंचे बीडीसी जितेंद्र प्रसाद जायसवाल को डीआरडीए के निदेशक रंजीत सिंह ने कार्यवाही में शामिल होने का मौका दिया. बाद में प्रमुख सरवानी देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया. वहीं उप प्रमुख जय प्रकाश सिंह की कुर्सी एक मत से बच गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन