रेलवे स्टेशन पर गंदगी में यात्रा को मजबूर हैं यात्री

Updated at : 30 Oct 2017 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर गंदगी में यात्रा को मजबूर हैं यात्री

बेतिया : मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड पर अवस्थित जिला मुख्यालय का बेतिया रेलवे स्टेशन असुविधाओं के कारण छटपटा रहा है. हालांकि यह स्टेशन रेलवे को प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व देने वालों में से एक है़ इस स्टेशन से कई दूरगामी ट्रेनों का परिचालन आये दिन तीन से 12 घंटे तक की देरी से हो रहा है. […]

विज्ञापन

बेतिया : मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड पर अवस्थित जिला मुख्यालय का बेतिया रेलवे स्टेशन असुविधाओं के कारण छटपटा रहा है. हालांकि यह स्टेशन रेलवे को प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व देने वालों में से एक है़ इस स्टेशन से कई दूरगामी ट्रेनों का परिचालन आये दिन तीन से 12 घंटे तक की देरी से हो रहा है.

यहां सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है़ आश्चर्य नहीं कि यहां सफाई के नाम पर गंदगी का अंबार है़ वैसे इस जिला मुख्यालय के स्टेशन से आये दिन हजारों यात्री सफर करते हैं. इसके बाद भी सुविधाएं न के बराबर है़

इस स्टेशन की साफ-सफाई नहीं होने से प्रत्येक दिन गंदगी का अंबार स्टेशन पर लगा रहता है. इसी गंदगी के बीच से होकर यात्री सफर करने के लिए विवश है़ं सफाई नहीं होने से स्टेशन के चारों ओर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है़ कुछ लोगों को कहना है कि प्लेटफॉर्म की सफाई छठ के बाद से नहीं हुई है़

जिसके कारण कूड़ा-कचरा का ढेर लगा है. वहीं स्टेशन के प्लेटफार्म पर इसी गंदगी के बीच बैठकर घंटों यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हैं. स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई करीब तीन-चार रोज से नहीं हो रही है़ इसकी सूचना विभाग को दे दी गयी है़ कर्मी के नहीं आने के कारण सफाई कार्य बंद है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन