छात्र ने दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2017 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : मैट्रिक परीक्षा में गणित व विज्ञान विषय फेल कराने की बात कह पैसा ऐंठने वालों के खिलाफ छात्र ने जगदीशपुर थाने में धोखाधड़ी व रंगदारी का मामला दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में जगदीशपुर के विशुनपुरवा निवासी बैरिष्टर कुमार व गीता देवी का पुत्र रजनीश कुमार ने बताया है कि उसके मोबाइल फोन […]
विज्ञापन
बेतिया : मैट्रिक परीक्षा में गणित व विज्ञान विषय फेल कराने की बात कह पैसा ऐंठने वालों के खिलाफ छात्र ने जगदीशपुर थाने में धोखाधड़ी व रंगदारी का मामला दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में जगदीशपुर के विशुनपुरवा निवासी बैरिष्टर कुमार व गीता देवी का पुत्र रजनीश कुमार ने बताया है कि उसके मोबाइल फोन पर 7322088359 व 7632983673 से फोन आया. फोन करने वाले ने रजनीश को मैट्रिक परीक्षा में गणित व विज्ञान विषय में फेल करने की बात कही. नंबर बढ़ाने के नाम पर 2500 रूपये की मांग की.
इसके लिए फोन करने वालों ने एक बैंक का खाता संख्या-355216225781 भेजा व पैसा डालने की बात कही. जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र के आवेदन पर फोन करने वाले व बैंक खाते वाले के खिलाफ रंगदारी व धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




