बदमाशों ने हाइवा क्षतिग्रस्त कर चालक को हॉकी स्टिक से पीटा

Updated:
विज्ञापन

बदमाशों ने हाइवा क्षतिग्रस्त कर चालक को हॉकी स्टिक से पीटा

विज्ञापन

मोतिहारी: मुफस्सिल थाने के कोटवा मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने हाइवा (ट्रक) को ओवरटेक कर घेर लिया, उसके बाद हॉकी स्टीक से मार हाइवा को क्षतिग्रस्त कर दिया. विरोध करने पर चालक की बेरहमी से पिटाई की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जख्मी चालक डुमरियाघाट के पूर्वी पकड़ी गांव के सुंदेश्वर महतो को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. हल्ला सुनकर स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. पकड़े गये बदमाश को कस्टडी में ले लिया. गिरफ्तार बदमाश हरसिद्धि थाने के उज्जैन लोहिया गायघाट महंगुआ का संजीव कुमार बताया जाता है.

घटना को लेकर हाइवा के चालक ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने बताया कि वह अमवा साइड पर मेडल गिरा वापस मोतिहारी लौट रहा था. इस दौरान नशे में धुत दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पीछा करते हुए कोटवा मोड़ के पास ओवरटेक कर घेर लिया. बेवजह हॉकी स्टीक से मार गाड़ी का शीशा व हेड लाइट को क्षतिग्रस्त कर दिया. उन्हें रोकने की कोशिश की तो मारपीट कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. डॉक्टरों ने शराब पीने की पुष्टि की है. आवेदन के आधार पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन