ट्रक व कार की टक्कर में सीतामढ़ी के तीन की मौत

सीतामढ़ी/बैरगनिया/रक्सौल : पड़ोसी देश नेपाल के मकवानपुर जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्यामिरे के पास हुए सड़क हादसे में सीतामढ़ी जिले के तीन युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक का गंभीर स्थिति में चितवन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज जारी है. मृतकों की पहचान सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के महावीर […]
सीतामढ़ी/बैरगनिया/रक्सौल : पड़ोसी देश नेपाल के मकवानपुर जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्यामिरे के पास हुए सड़क हादसे में सीतामढ़ी जिले के तीन युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक का गंभीर स्थिति में चितवन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज जारी है. मृतकों की पहचान सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के महावीर चौक वार्ड छह निवासी संजीव कुमार 33 वर्ष, मेजरगंज थाने के कुआरी मदन निवासी संतोष कुमार 38 वर्ष व रीगा निवासी सह मुजफ्फरपुर निवासी नीतेश कुमार 33 वर्ष के रूप में की गयी है.
वहीं जख्मी की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी राजीव कुमार शर्मा के रूप में की गयी है. मकवानपुर के डीएसपी बामदेव गौतम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि शनिवार की देर शाम हेटोड़ा-नारायणगढ़ सड़क के ज्यामिरे के पास रक्सौल से काठमांडू जा रही कार नंबर बीआर 6डी-5625 को चितवन के नारायणगढ़ से हेतौड़ा जा रहे ट्रक नंबर ना 6 ख-6561ने सामने से ठोकर मार दी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. इस दौरान दो की पहचान की गयी. एक की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं एक को भरतपुर मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया, जहां से उसे चितवन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




